बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास रह रहे घरों को करवाया खाली, देखें वीडियो

मुंबई: कांदिवली पश्चिमी में एक इमारत में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग कांदिवली पश्चिम के वीणा संतूर बिल्डिंग में पहली मंजिल पर लगी है।

आग पर काबू पाने के लिए बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस मौके पर मौजूद है। हालांकि, आग भीषण लगी हुई है। आग की लपटे इतनी तेज है कि आसपास की मंजिल पर रहे रहे घरों से लोगों को बाहर निकाल कर जगह खाली करवाई जा रही है। बिल्डिंग से काले धुएं निकल रहे हैं। आग करीब 12:30 के बीच में लगी है। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह की कैज्युल्टी नहीं हुई है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *