जालंधरः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर के गन्ना पिंड गांव में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पट्टियां के रहने वाले दलविंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात घट लौटेते समय सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दलविंदर गन्ना पिंड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमीन पर जोर से सिर लगने के कारण दलविंदर का काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने उसे तड़पता देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास देर रात उक्त युवक को लाया गया था। उसका घटनास्थल पर काफी खून बह चुका था। जिसके चलते अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *