पंजाबः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 2 की मौत

मोहालीः तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक सवार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह उर्फ काका और उसके साथ में काम करने वाला गुरमेजर सिंह 23 अक्टूबर को बाइक से मोहाली शहर की तरफ जा रहे थे। शाम 4:30 बजे दोनों बनूड़-लांडरां रोड पहुंचे। इस दौरान खरड़-बनूड़ की तरफ से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक राजस्थान नंबर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक नीचे गिर गई। वहीं, ट्रक का टायर हरजीत और गुरमेजर के ऊपर से गुजर गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *