Punjab News: I-Phone के लिए नाबालिग ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शरीर के हुए 2 टुकड़े

Written by

in

पटियालाः जिले राजपुरा इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग दोस्त ने आई फोन के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे एक हादसा दिखाने के लिए मृतक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। बताया जा रहा हैकि दोनों दोस्तों ने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रैक पर लावारिस मिले शव की कई दिन बाद अब पहचान हुई । मृतक की पहचान 17 साल के नवजोत सिंह के तौर पर हुई है। थाना रेलवे पुलिस पटियाला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 साल से भी काम है जिस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी ने एक अन्य बच्चे की मदद से शव को उठाने के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था जिसे आरोपी ने धमकी देकर चुप करवा दिया था। घटना के अनुसार बीती 25 मार्च की रात को राजपुरा पुलिस को रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली थी। शरीर दो हिस्सों में था और छाती पर भी चोटें थीं। कई दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद 30 मार्च को अलीपुर अराई निवासी हरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था।

जिन्होंने बताया कि उनका बेटा नवजोत सिंह उम्र करीब 17 वर्ष बीती 24 मार्च को दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से गया था तथा अगले दिन 25 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर चला गया था। कुछ समय बाद उसने मुझे फोन करके वापस आने को कहा , लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। जांच में पता चला कि मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही उसका आईफोन चुराने के इरादे से उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसने नवजोत सिंह की छाती में तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई और फिर उसके शव को रेलवे लाइन पर रख दिया गया। पास से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से शव दो टुकड़ों में कट गया। नवजोत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में इस्तेमाल तेजधार हथियार और चोरी का मोबाइल फोन नाबालिग से बरामद कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *