पंजाबः Energy Drink की बोतल में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

मस्तगढ़ः तरन तारन के गांव मस्तगढ़ से पाकिस्तानी एनर्जी ड्रिंक की बोतल में हेरोइन मिली। खेमकरण पुलिस  ने हेरोइन की सूचना पर मुकदमा नंबर 97 दिनांक 24/10/23 ए/डी 21(सी) एनडीपीएस एक्ट व 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त तलाशी के दौरान हेरोइन की एक बोतल बरामद की गई। बीओपी कलस क्षेत्र में गांव मस्तगढ़ थाना खेमकरण के पास ड्रोन गतिविधि की आशंका थी पंजाब पुलिस और बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हेरोइन रेशम सिंह पुत्र डोगर सिंह निवासी मस्तगढ़ खेमकरण के खेतों से बरामद की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *