जालंधरः 27 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में आधी छुट्टी का ऐलान

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव को लेकर 27 अक्टूबर को शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आधी छुट्टी की घोषणा की गयी है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद नगर निगम की सीमा में आते सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में आधी छुट्टी की घोषणा की गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *