पंजाबः दहन से पहले गिरा रावण का पुतला, टला बड़ा हादसा

तरनतारनः अमृतसर के जंडियाला गुरु में दशहरा के त्योहार के मौके पर बुराई और अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का पुतला जलाकर दशहरा मनाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान जब वे रावण के पुतले को अग्नि देने के दौरान रावण पहले ही गिर गया। जिसके बाद में रावण के पुतले में आग लगाई गई। गनीमत यह रही कि जंडियाला गुरु के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर इस पर काबू पा लिया गया और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से जंडियाला गुरु में दशहरा नहीं मनाया जा रहा था, लेकिन कई सालों के बाद दशहरे के मौके पर जंडियाला गुरु में रावण दहन किया जा रहा था। इस दौरान रावण दहन से पहले ही जब रावण को अग्नि भेंट करने लगे तो रावण का पुतला नीचे गिर गया। जिसके बाद दशहरा कमेटी पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *