अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर 6 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशा छोड़ने के लिए परिवार के साथ अस्पताल में आया था और तीसरी मंजिल से खाना लेने जा रहा था। दरअसल, मनसा देवी मंदिर से अस्पताल में रात को लंगर आता है, जिसे लेने के लिए वह जा रहा था। दौरान सीढ़ियों से उतरने के दौरान ग्रिल से उसका हाथ छूट गया। बैलेंस बिगड़ने के चलते वह अस्पताल की बेसमेंट मं जा गिरा। युवक को गिरता देख लोगों में चीख-पुकार मच गई।

आनन फानन लोग घायल को इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां देर रात 3 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान देवेंद्र पाल सिंह (35) निवासी गांव नाडा के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मनसा देवी मंदिर से लंगर बांटने के लिए आने वाले लोग काफी जल्दबाजी करते हैं। दूसरे वार्ड से तीसरे वार्ड में 10-15 मिनट रुकते हैं। इसलिए मरीज काफी जल्दबाजी के चलते भागा था। जिसके चलते उसकी गिरकर मौत हो गई। देवेंद्र ओला उबर चलाता था। घर का खर्चा उठाने वाला परिवार का एकमात्र सहारा था। वह अपने पीछे मां-बाप, दो बेटियां व पत्नी को छोड़ गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *