जालंधरः इस इलाके में पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला घायल, देखें Live

घर में तोड़फोड़ करने के लगे आरोप

जालंधर, ENS: बस्ती शेख से बड़ी सामने आई है। जहां गली नंबर 4 में पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस हादसे में एक पक्ष की महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल महिला को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। हादसे में शालू भट्टी गंभीर रुप से घायल हो गई।

मोनू, काजू और विशाल को 2 जीजे व अनमोल ने साथियों सहित महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में कैमरे लगे हुए है। हमलावारों ने कैमरों की सीसीटीवी भी डिलीट कर दी। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि 5 बार वह थाने में शिकायत दे चुके है। वहीं देर रात पड़ोसियों के घर में शादी के दौरान आए व्यक्तियों के साथ मिलकर हमलावारों ने घर पर हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई और उनके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोस्ट एक्ट भी लगा था। जिसे 20 साल की सजा हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले के बाद पड़ोसी पुरानी रंजिश निकाल रहे है। जिसके कारण देर रात 1.30 बजे पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *