ED का बड़ा एक्शन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर छापेमारी

बेटे को हाजिर होने का समन जारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को तलब किया गया है। वहीं डोटासरा के यहां ईडी छापेमारी पेपर लीक मामले में हो रही है। खबर के मुताबिक जयपुर के साथ-साथ यह छापेमारी सीकर में भी रही है। ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता आरसी चौधरी ने कहा कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

सीएम गहलोत ने इस छापेमारी को लेकर सीएम गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा दिनांक 25/10/23 राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉंच की। दिनांक 26/10/23 को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ED की रेड, मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *