जालंधरः मेन चौक के पास धंसी सड़क, फंसा वाहन, निगम प्रशासन की खुली पोल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के पटेल चौक के पास सड़क धंसने का मामला सामने आया है। जहां डोलफिन मार्किट के पास एक सड़क धंस गई। इस दौरान सामान से लोड हुआ वाहन धंसी हुई सड़क में फंस गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए गाड़ी चालक सरबजीत ने बताया कि करनाल से कनक का बीज लोड करके आया और उसने मकसूदां जाना था कि डोलफिन मार्किट के पास वह पता पूछने के लिए रूका। इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क में धंस गई। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था।

लेकिन इस सड़क धंसने के कारण निगम की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले बनी सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा इससे पता चलता है कि किस लेवल के मटीरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने के लिए किया गया होगा जो कि कुछ समय बाद सड़क धंस गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान गाड़ी में कोई बैठा नहीं हुआ था। वहीं अब देखना यह है कि इस सड़क धंसने के मामले को लेकर निगम प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *