पंजाबः इस यूनिवर्सिटी के फाउंडरों पर ED की रेड 

चंडीगढ़ः अशोका यूनिवर्सिटी फाउंडर और फार्मास्युटिकल कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स परिसरों में ईडी ने रेड की है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में टीमें पहुंची है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज एक मामले में देश में एक साथ 17 स्थानों पर सर्च शुरू की है। जिसमें दिल्ली में 7 जगह, मुंबई में 7 जगह के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ व पंचकूला में भी छापेमारी जारी है।

कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 1626 करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है। ईडी अशोका यूनिवर्सिटी के प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता के खिलाफ उनकी चंडीगढ़ स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स से जुड़े 1,626 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में रेड करने पहुंची।

यह रेड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और 11 अन्य बैंकों से धोखाधड़ी से संबंधित है। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए भारी लोन लिया और धन का दुरुपयोग किया। अशोक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विनीत को संस्थापक और ट्रस्टी और प्रणव को सह-संस्थापक के रूप में दिखाया गया है। दोनों ही यूनिवर्सिटी के संस्थापक कमेटी के सदस्य हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *