Punjab News: Google Pay के नाम पर कपड़ा दुकानदार से दंपति ने मारी ठगी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कार सवार जोड़े की ओर से एक दुकानदार से 4500 की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार जोड़ा एक पूर्व सैनिक की दुकान पर कपड़े खरीदने पहुंचा था। जहां उन्होंने 4500 के करीब का सामान खरीदा और गूगल पे के नाम पर धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो गए। जिसे लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में पूर्व सैनिक गुरमेज सिंह ने बताया कि वह कपड़ों की दुकान चलाता है और आज उनकी दुकान पर एक करीब 30 साल की महिला आई, जिसका पति बाहर कार में बैठा था। महिला ने 4 हजार से अधिक की खरीददारी की और गूगल पे के जरिए भुगतान करने के नाम पर धोखाधड़ी कर दोनों कार में फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते आरोपियों को जल्द पकड़ने की अपील की है।

पुलिस जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पति-पत्नी कपड़ों की दुकान पर आए और कपड़े खरीदने के बाद दुकानदार को पैसे गूगल पे के जरिए भेजे, लेकिन पैसे दुकानदार के पास नहीं पहुंचे। जांच के लिए उक्त नंबर पर फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था और जब हमने डिटेल चेक की तो वह नंबर नवांशहर का निकला। फिलहाल जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *