डयूटी पर तैनात अधिकारियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को सशस्त्र होकर जाने की अनुमति नही होगी

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं पदों का उप चुनाव 5 नवम्बर को आयोजित होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकासरी (पंचायत) एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र पर परिशांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए डियूटी पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य व्यक्ति जो डयूटी पर तैनात है, को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति मतदान के दिन मतदान केंद्र के आसपास सशस्त्र होकर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्ल्ंघन करता पाया जाता है तो उसे दो वर्ष तक की कारावास व जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *