जालंधर: अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर,(ENS): थाना शाहकोट की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह निवासी निवासी दानेवाल और बंटी निवासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई स्वर्ण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दानेवाल जाने वालों में रीढ़ कर आरोपित सरबजीत सिंह को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे 80 किलो लाहन और एक बोतल अवैध शराब की बरामद की है। 

इसी तरह उनकी टीम ने एएसआई कश्मीर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बागवाला शाहकोट के पास मौजूद थी जहां उन्होंने बंटी को दबोच कर उसके कब्जे 20 बोतलें शराब की बरामद कर दोनों आरोपीयो के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *