पंजाबः युवकों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने किया नेशनल हाईवे जाम, देखे वीडियो

तरनतारनः जंडियाला गुरु के पटवारखाने मोड़ पर देर शाम अज्ञात हमलावारों द्वारा 2 युवको पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया था। इस घटना में 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना में देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। इस घटना में मृतक युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ साजन और कुलवंत सिंह जेई निवासी मोहल्ला शेखूपुरा जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। जिसके बाद इस घटना को लेकर मामला गरमा गया है। युवकों की मौत के बाद गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। उनके द्वारा दोनों शवों को सड़क पर रखकर जमकर नारेबाजी की जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आ रही हैं। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मर्डर केस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंडियाला गुरु में मजदूर यूनियन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही आए हुए लोग वापस जाने लगे तो दो लोग आए और उन्होंने फायरिंग कर दो लोगों को गोली मार दी। घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बिजली बोर्ड का सेवानिवृत्त अधिकारी है, जिसका नाम कुलवंत सिंह है और दूसरे का नाम अमृतपाल सिंह साजन है। इस मौके पर लोगों ने कहा कि जंडियाला गुरु में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इटियो भी इसी क्षेत्र से हैं, लेकिन कुछ भी अवैध नहीं दिख रहा है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोगों ने कहा कि पहले भी कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई। आज जंडियाला गुरु में गोलियां चल रही हैं। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं।

एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली कि साजन प्रधान ना के लड़के को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। उन्होंने कहा कि साजन के खिलाफ पहले से ही कई पुलिस मामले दर्ज हैं। जाट नाम का एक व्यक्ति और उसके साथियों ने पहले भी जंडियाला गुरु में दंगा किया था, हमने उनकी पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी दिहाती ने बताया कि साजन पर 4 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी दिहाती ने कहा कि सीसीटी फुटेज भी हमारे पास आए हैं और हमने उनसे आरोपियों की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी का नाम हैप्पी जाट बताया जा रहा है। उसके साथ उसके साथी भी हैं, उन्होंने कहा कि जंडियाल में सबसे पहले मारे गए आरोपियों को हमने गिरफ्तार कर लिया है और हैप्पी को भी हम जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *