जालंधर: स्कूल बस के नीचे आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौ’त

जालंधर, ENS: जिले के नूरमहल के बडाला गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोमलप्रीत निवासी गांव बडाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोमलप्रीत सरहाली गांव के साहिब अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। नूरमहल थाने की पुलिस ने फरार ड्राइवर जसकरण थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में कोमल के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि कोमल सोमवार शाम 4 बजे बस से स्कूल से लौटी थी। जब वह बस से उतर कर घर जाने लगी तो उसी बस के नीचे आ गयी। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। नूरमहल थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *