जालंधरः रेलवे स्टेशन के पास दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेश के सामने बने बाजार में पान सिगरेट की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया गया। पीड़ित रोहित पासी ने बताया कि देर रात चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे। इस दौरान चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की कीमत का सिगरेट, बीढ़ियां व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी की इस वारदात का दुकान मालिक को सुबह पता चला। पीड़ित ने बताया कि शटर को तोड़ते हुए चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रोहित पासी ने बताया कि चोरों ने कुछ समय पहले भी उसकी दुकान पर वारदात को अंजाम दिया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस को दर्ज करवाई हुई है। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि वह कई बार वारदात की शिकायत को लेकर पुलिस चौकी के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही ताना फिल्लौर के एएसआई मौके पर पहुंचे। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और इस मामले को लेकर पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसआई ने कह कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *