पंजाबः लंदन में पति ने किया पत्नी का क’त्ल, देखें वीडियो

बटाला: जिले के हलका कादियां के गांव जोगी चीमा की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की महक शर्मा पुत्री तरलोक चंद की क्रॉयडन (लंदन) में उसके घर के अंदर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में एक पति द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतका की माता मधु बाला पत्नी स्व. त्रिलोक चंद निवासी गांव जोगी चीमा, निकट कादियां ने पत्रकारों को बताया कि मेरी 19 वर्षीय बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर के साथ हुई थी और उनकी बेटी और 20 नवंबर 2022 को स्टडी वीजा पर लंदन गई। बाद में उनका दामाद भी सपाऊस वीजा पर उनकी बेटी के पास चला गया।

मधु बाला ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने अपने स्टडी वीजा को वर्क परमिट में बदल लिया था और वह फैबुलस होम केयर लिमिटेड में केयर टेकर के रूप में काम कर रही थी। उक्त महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए आगे बताया कि लंदन जाने के बाद उनका दामाद उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता रहता था और जान से मारने की धमकी देता था। मां ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपनी बेटी को फोन कर रही थी लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद उसे लंदन से फोन आया कि आपकी बेटी महक शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मधु बाला ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि उसके दामाद ने उसकी बेटी की हत्या की है। पीड़िता मां ने केंद्र सरकार समेत पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी महक शर्मा के शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए। उधर, एस.एस.पी बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल ने आश्वासन दिया है कि परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *