Punjab News: Jagjit Jewellers की दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अड्डा दालम में स्थित Jagjit Jewellers की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। जाते समय चोर दुकान पर लगा डीवीआर भी लगे। घटना का दुकानदार को सुबह पता चला। दुकान मालिक जगजीत सिंह ने कहा कि चोर दुकान का शटर तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार दुकान से करीब 30 लाख के गहने और 5 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसकी अड्डा दालम में जगजीत ज्वेलर्स नाम की दुकान है।

देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे और सुबह उन्हें किसी का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब हव दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी हुई तिजोरी को तोड़कर उसमें से सोना, चांदी के गहने और नकदी चोरी करके फरार हो चुके थे। चोर जाते-जाते DVR भी साथ ही ले गए।

घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उधर, चोरी की घटना संबंधी सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *