पंजाब : सिविल अस्पताल में डिलीवरी से पहले बच्चा बदलने का आरोप, देखें वीडियो

स्टाफ से अनजाने में हुई गलती: डॉ. संदीप धवन

कपूरथला: सिविल अस्पताल में डिलीवरी से पहले बच्चा बदलने का मामला सामने आने के बाद परिवार ने सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत नगर निवासी नीलम कंडा पत्नी हनी कंडा के परिजनों ने आरोप लगाया कि नीलम कांडा की आज डिलीवरी होनी थी, लेकिन डिलीवरी से पहले ही अस्पताल स्टाफ ने उन्हें एक बच्ची दे दी और कहा कि उनके बेटी हुई है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि नीलम कंडा की तो अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है तो सिविल अस्पताल में माहौल गरमा गया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आज दो महिलाओं की डिलीवरी होनी थी। एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया तो स्टाफ ने बच्ची को दूसरे परिवार को सौंप दिया, जबकि दूसरी महिला ने भी बच्ची को जन्म दिया। नीलम कंडा के परिजनों का आरोप है कि अगर बाद में लड़का पैदा होता तो दूसरा परिवार बच्चा दे देता। माहौल गरमाता देख एसएमओ डॉ.संदीप धवन मौके पर पहुंचे। संदीप धवन ने कहा कि यह सब स्टाफ की गलती से हुआ है, जबकि नीलम कंडा का अभी तक ऑपरेशन नहीं हुआ है, जिसे परिजनों को दिखाया गया है, यह सिर्फ स्टाफ की अनजाने में हुई गलती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *