पंजाबः सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसे में 6 की मौ’त, देखें वीडियो

वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला बाहर

मालेरकोटलाः सुनाम में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कैंटर, ट्रॉला और कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयानक हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार लोग मालेरकोटला से लौट रहे थे। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शव सुनाम के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे सुनाम से 6 लोग कार में सवार होकर मलेरकोटला बाबा जी के माथा टेकने गए थे। जब वह सुनाम लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी कार की एक ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। मृतकों में विजय कुमार 50 वर्षीय दिवेश कुमार 33 वर्षीय दीपक जिंदल 32 वर्षीय, कृष्ण कुमार व नीरज सिंगला व एक बच्चा शामिल है। सभी व्यक्ति रात के समय सुनाम से एक मारुति कार में सवार होकर मालेरकोटला पीर की दरगाह पर माथा टेंकने के लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सुनाम के अलग-अलग परिवारों से संबंधित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *