जालंधरः युवकों ने मारपीट कर किया रेहड़ी वाले का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: मॉडल टाउन से सटे मीठापुर रोड के पास एक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले को कुछ अज्ञात युवकों जमकर पीटा और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद पूरे इलाके में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल के रहने वाले प्रकाश नाम के व्यक्ति के साथ करीब 6 लोगों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने प्रकाश को अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वारदात होती देख तुरंत मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए थे। मां ने आरोप लगाया है कि एक शराब ठेकेदार उनके बेटे को फंसा रहा है।

प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो, प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। इस दौरान जब वह उन्हें छुड़ाने पहुंची। जहां आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल देर रात तक मामला क्लियर नहीं हो पाया था। पुलिस ने प्रकाश का फोटो कब्जे में लेकर विभिन्न स्थानों और एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे पता चल सके की आरोपी पीड़ित को कहां लेकर गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रकाश को आरोपी कुकी ढ़ाबा से अपने साथ लेकर मिट्ठापुर रोड की ओर फरार हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *