आप CM की पेशी से पहले एक और मंत्री पर ED का शिकंजा, देखें वीडियो

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आज शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जाएगी, लेकिन इससे पहले ईडी की एक ने टीम आज सुबह ही दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के घर पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी कर रही है।

 ईडी की टीम मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास समेत 9 जगहों पर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का शक है। इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *