Punjab News: 114 किलो हेरोइन सहित 483 मामले दर्ज, DIG Satinder Singh का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः नशे को लेकर पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट 4 सीमावर्ती जिलों में नशे और आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई के मामलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 महिनों में 483 एनडीपीएस एक्ट के मामले पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं, जिनमें 706 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक 114 किलो हेरोइन भी बरामद की है।

इसके अलावा 62 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद की गई है और 4 हजार अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए गए। डीआईजी ने कहा कि 3 बड़े गैंगों का पर्दाफाश किया गया और 22 के करीब भगोड़े व्यक्तियों को पकड़ा गया। वहीं नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 27 अन्य तस्करों के घरों की पहचान की गई है। पाकिस्तान से लाए गए कुल 68 पिस्तौल रिकवर करने के साथ-साथ 162 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 3 हैंड ग्रेनेड ने बरामद किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रेनेड हमलों में 14 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें से 4 आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई है और एक घायल हुआ है।

इसके साथ ही विदेश में बैठे हैपी पासियों, जीवन, फौजी आदि को भी जल्द पकड़कर भारत लाए जाने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि दहशत फैलाने के लिए किए गए ग्रेनेड हमलों और गोलाबारी में कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लूट खसोट में एक करोड़ 500 के करीब मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने के लिए कानून अपना रास्ता खुद अख्तियार कर रहा है और अजनाला थाने में हुए मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *