जालंधरः इस इलाके में लगी भीषण आग, देखें Live

जालंधर, ENS: गुरु रविदास धाम के पास प्लाट में आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुट गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि इस खाली प्लाट में कूड़ा और कुछ शूज की कटिंग पड़ी हुई थी, जिसे आज आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए 2 गाड़ियां लगी हुई है। वहीं 2 अन्य गाड़ियां मौके पर मौजूद है। लेकिन आधे घंटे से अधिक का समय हो गया है। आग पर अभी तक काबू पाने के प्रयास दमकल विभाग द्वारा लगातार जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *