Punjab News: गायों को चारा डालने गए व्यक्ति पर हुआ तेजधार हथियारों से हमला, कटी उंगलियां, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः सिविल लाइन थाने के अधीन आते इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां गायों को चारा डालने के व्यक्ति पर सरेआम तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में पीड़ित के पैरों की दो अंगुलियां कट गईं। घटना को अंजाम देने के बाद 2 अज्ञात हमलावर फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय जगतार सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि पिता पशु पालन विभाग में नौकरी करते हैं।

बठिंडा के मॉडल टाउन रिंग रोड पर रात के समय गायों को चारा डालने के लिए गुड़ देने गए थे, तभी 2 अज्ञात लोगों ने लूटने की नीयत से पिता पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में पिता के पैरों की 2 अंगुलियां कट गई। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें बाद में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

दूसरी ओर, सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल से एक रिपोर्ट मिली थी कि जगतार सिंह नामक व्यक्ति अप्ताल में तेजधार हथियार लगने से घायल होकर उपचार के लिए आया है। अस्पताल में जगतार सिंह के बयान दर्ज किए तो पता चला कि वह पशु पालन विभाग में नौकरी करता है और वह चारा डालने के लिए जा रहा था कि उस पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *