जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में कोलोनाईजर के बेटे की मौ’त

जालंधर, ENS: कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कैंट में भीमजी पैलेस के मालिक और कोलोनाईज़र राकेश गुप्ता के बेटे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान करण गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा फगवाड़ा हाईवे पर बाथ कैसल के पास हुआ है। जहां करण की गाड़ी खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना दकोहा पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद उसे रामां मंडी नजदीक जौहल अस्पताल ले जाया गया है जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करण के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे जालंधऱ कैंट के रामबाग शमशानघाट में किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *