जालंधरः पूर्व एमपी के घर के पास से व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर की चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला पूर्व एमपी संतोख चौधरी के घर के पास से सामने आया है। जहां लुटेरे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित थाना 4 में शिकायत देने पहुंचा, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसका नाम प्रदीप है। देर रात वह रोड़ क्रॉस कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार 2 युवक आए और उसे धक्का देकर उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। 

प्रदीप ने बताया कि वह देवी तालाब के पास रहने वाला है और ड्राइविंग का काम करता है। देर रात वह काम से वापिस लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ। इस दौरान पीड़ित ने थाना 4 के पुलिस मुलाजिमों पर आरोप लगाए है कि वह पिछले एक घंटे से थाने में बैठा हुआ है, लेकिन कभी मुलाजिम उसे कहीं भेज रहे है तो कभी कही बैठने के लिए कह रहे है। पीड़ित का कहना है कि वह थाने में शिकायत दर्ज करवाने को लेकर पिछले एक घंटे से परेशान हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *