पंजाबः सिविल अस्पताल में ट्रामा वार्ड बंद, इमरजेंसी वार्ड में एक बैड पर लिटाए गए 2-2 मरीज, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल में कल दोपहर से ट्रामा वार्ड बंद कर दिया गया है। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड या मेल-फीमेल वार्डों में शिफ्ट किया गया। कुछ स्टाफ के सदस्यों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि स्टाफ की कमी के कारण इन मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया है। लेकिन सिविल अस्पताल का प्रशासन का कहना है कि इंफेक्शन आदि से बचाव करने के लिए कुछ समय के लिए वार्ड को बंद किया गया है। सेनीटाइज और साफ-सफाई होने के बाद फिर से ट्रामा वार्ड शुरु करवा दिया जाएगा।

बता दें सिविल अस्पताल के हालात इतने बदतर बन चुके है कि एक बैड पर दो-दो मरीजों को लैटना पड़ा। दैनिक भास्कर ने अस्पताल का दौरा किया तो देखा कि मरीजों के साथ आए उनके परिजनों भी परेशान है। उनका कहना है कि मरीज की देख-रेख लिए पुख्ता स्टाफ नहीं मिल रहा। एक मरीज की परिजन कमलजीत ने कहा कि उनका पति को पेट की दिक्कत है। बेड की काफी दिक्कत आ रही है। बीते दिन ट्रामा वार्ड बंद होने के कारण उन्हें मेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वह पूरी रात जागते रहे है क्योंकि मजबूरी में एक बैड पर दो-दो लोगों को लैटाया गया है। ट्रामा वार्ड बंद क्यों किया गया इस बारे किसी अधिकारी या कर्मचारी ने उन्हें नहीं बताया। 

मरीज मनमीत सिंह ने कहा कि एक बैड पर दो लोगों को लैटाया जा रहा है। दिक्कत परेशानी काफी हो रही है। ट्रामा वार्ड बंद करने से पहले उन्हें कहा गया कि नीचे डेंगू के मरीज काफी आ रहे है। ट्रामा वार्ड को वह ICU बना रहे है। बता दें मौके के हालात मुताबिक बीते दिन अकेले मेल वार्ड में ही 51 मरीज थे। इन मरीजों की देख-रेख के लिए सिर्फ एक वार्ड ब्वाय को लगाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ स्टाफ की भर्ती भी जरुरी है। सिविल अस्पताल की एसएमओ मंदीप कौर ने कहा कि ट्रामा वार्ड बंद करने की अफवाह है। वार्ड में इंफेक्शन आदि बढ़ रही थी। जिस कारण सेनीटाइज और साफ-सफाई के लिए वार्ड को कुछ समय के लिए बंद करवाया था। साफ-सफाई के बाद तुरंत मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *