जालंधरः इस इलाके में चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक के तोड़ा ताला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर के नजातम नगर में वीरवार देर रात दो चोर गली में खड़ी मोटरसाइकिल ने चोरी करने में नाकाम रहे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर आए 2 चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार कुछ आगे जाकर खड़ा हो जाता है तो दूसरा बाइक खोलने में लग जाता है। इस दौरान उक्त चोर द्वारा बाइक का ताला तोड़ दिया जाता है। लेकिन बाइक पर सेंटर लॉक के अलावा एक अन्य लॉक लगा हुआ था। जिसे तोड़ने में वह नाकाम रहा। इस दौरान उक्त चोर वहां से चला जाता है और कुछ सैकेंड के बाद दोबारा वापिस आता है। इस दौरान चोर द्वारा बाइक का दोबारा ताला तोड़ने का प्रयास किया जाता है।

काफी समय तक जब वह वारादात को अंजाम देने में नाकाम हो जाता है और उसे वहां पर किसी के आने का शक हो जाता है। जिसके बाद वह वहां से फरार हो जाते है। वहीं नजातम नगर निवासी अजय ने बताया कि वह रात को मोटरसाइकिल गली में खड़ा करके अपने घर में सो रहा था कि अचानक शोर होने की आवाज़ सुनाई दी जैसे ही वह बाहर निकला तो मोटरसाइकिल सवार दो चोर वहां से भाग गए अजय ने बताया कि चोरों की भागने के बाद जब उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि चोर गली में खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चोर मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने में असफल रहे, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरों में क़ैद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *