पंजाबः निजी स्कूल वैन की बाइक और कार से टक्कर

गुरु हरि सहायः फरीदकोट गुरु हरि सहाय रोड पर गांव महमुआना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां निजी स्कूल की वैन की मोटरसाइकिल और कार से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल चालक और स्कूल वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही एक प्राइवेट गाड़ी कोहरे के कारण पलट गई। इस हादसे दौरान सहमे बच्चों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक प्राईवेट क्रूजर गाड़ी सादिक नजदीकी गांव ढिल्लवां खुर्द, जंडवाला और महमूआना के बच्चों को लेकर फरीदकोट जा रही थी। महमूआना के पास सादिक की तरफ से जब ट्रक ने गाड़ी को ओवरटेक किया तो क्रूजर गाड़ी ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल और कार से टकरा गई। मौके पर मौजूद बच्चों के दादा गुलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस हादसे के दौरान करीब 5 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 2 गंभीर घायल हो गए, जिसका संधू अस्पताल सादिक में इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *