पंजाब :  भयानक सड़क हादसे में दूल्हे सहित 4 की मौ’त, देखे वीडियो

मोगा: जिले में रविवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुई डॉली कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर अजीतवाल के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी परिवार को भी दे दी गई है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि डोली वाली कार की टक्कर एक खड़े ट्रक से हुई है। मरने वालों में एक दूल्हा भी है। घटना में जख्मी 3 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि डोली वाली कार अबोहर की तरफ से आ रही थी। कार में सवार लोगों को लुधियाना के पास बद्दोवाल पहुंच कर शादी में शामिल होना था। मगर रविवार को सुबह 5 बजे हादसा हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *