Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: पूर्वाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभा योग का निर्माण, नवरात्रि के पहले दिन जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: पूर्वाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभा योग का निर्माण, नवरात्रि के पहले दिन जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: September 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: आज 22 सितंबर 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज माता रानी घर-घर वास करेंगी।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषीय गणना के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। आज के दिन पूर्वाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं, लेकिन उसके साथ आप अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें।

जीवनसाथी के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने किसी काम को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो उसके बिगड़ने की संभावना है।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। आप यदि किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको खुशी होगी।

आपकी सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने घरेलू कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहा है लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं बेहतर रहेंगी। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में आप किसी भी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकता है। संतान के मनमाने व्यवहार से आज आपको थोड़ी टेंशन रहेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपके बॉस से रिश्तों को खराब करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कोई मां की इच्छा पूरी हो सकती है।

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और आपको कोई साइड इनकम भी मिलने की संभावना है। आप वाहनों का प्रयोग जल्दबाजी में ना करें, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

आज आपको अपने पिताजी की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और किसी वाद विवाद में ना पड़ें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा लाभ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक ठीक होगी।

आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। घर परिवार में आप किसी नई लग्जरी चीजों की खरीदारी करने की सोचेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके बॉस से आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है।

आपके प्रमोशन को लेकर आगे बातचीत हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। आज आपकी राजनीति में छवि और निखरेगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन कर सकते हैं।

जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।

आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और बिजनेस के कामों में आप कोई बदलाव थोड़ा सोच समझकर करें। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ें किसी मामले में आपको अच्छा बेनिफिट मिलेगा। आप अपने कारोबार में भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका दिमाग इनकम बढ़ाने में खूब चलेगा।

जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आप कोई निर्णय आज सोच समझकर लेंगे। संतान की पढ़ाई पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने रुके हुए कामों को भी निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनको लेकर आप आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाएंगे।

यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर-परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज करें मां शैलपुत्री जी की पूजा, घर में सुख शांति रहेगी, जाने पंचांग
Next Article GST 2.0 Rate: आज से 55 हजार में नई बाइक और 3.50 लाख में मिलेगी नई कार! GST रेट में कटौती के बाद गाड़ियां हुई बेहद सस्ती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.