वन विभाग द्वारा निरंतर की जा रही नाकाबंदी में पकड़ी जा रही अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली गाड़ियां

ऊना /सुशील पंडित: वन विभाग द्वारा निरंतर की जा रही नाकाबंदी से लकड़ी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में वन मंडल अम्ब परिक्षेत्र में लगातार लगाए जा रहे नाकों के दौरान अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही गाडियां पकड़ी गई है। बीती रात रेंज अधिकारी गिरधारी लाल टीम सहित जिसमें वी ओ उधम सिंह, किशोर कुमार, अजय कुमार शामिल थे।वन विभाग की टीम ने गगरेट के अंतर्गत आते आशा देवी मंदिर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी कि प्रतिबंधित लकड़ी लेकर पंजाब की तरफ जा रही एक गाड़ी संख्या (एचपी 38 3526)को जांच के लिए रोका गया तो उस गाड़ी में प्रतिबंधित लकड़ी जिस में अर्जुन,सिरस,ओई,खिडक आदि बरामद हुई। आरोपित व्यक्ति अविलाश कुमार निवासी कटोहड कलां तहसील अम्ब के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। वहीं देर रात उसी नाके पर एक और गाड़ी संख्या (एचपी 19 वी 3320)को जांच के लिए रोका गया तो उस गाड़ी में भी प्रतिबंधित लकड़ी जैसे जापानी तूत,लुसीना, देसी तूत बरामद हुआ। आरोपित व्यक्ति रिक्की निवासी वीजा पुर तहसील अम्ब के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग द्वारा लकड़ी की चोरी रोकने के लिए निरंतर नाकाबंदी की जा रही है। जिला के सभी परिक्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है और इस के अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रतिबंधित लकड़ी ना काटें और पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं अन्यथा विभाग निरंतर कार्रवाई के लिए तत्पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *