जालंधरः गोल-गप्पे खाने को लेकर बदमाशों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं देर रात क्रेटा कार बदमाशों द्वारा फास्ट फूड मालिक को लूटने को मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त कार सवार बदमाशों ने पहले तो गोल-गप्पे खाने की मांग की। इस दौरान उक्त दुकान मालिक ने कहा कि गोल-गप्पे खत्म हो गए है। मालिक के अनुसार उक्त बदमाशों द्वारा उससे गाली-गालौच की गई। जिसके बाद वह दुकान से बाहर आ गए।

जब दुकान मालिक ने विरोध किया तो उक्त बदमाशों द्वारा उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। दुकानदार का आरोप है कि उक्त बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक गगन निवासी अमन विहार ने बताया कि वह अशोक विहार में विष्णू फास्ट फूड के नाम से दुकान चलाता है। गगन का आरोप है कि हमलावर भागते हुए गल्ले से 10 हजार रुपए भी ले गए। उधर थाना एक के प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि जैसे ही उनके पास शिकायत आती है तो वह बनती कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ के मामले में देर रात लगातार होने के मामले सामने आ रहे है। कुछ समय पहले बस स्टैंड के पास एक ढाबे में भी तोड़फोड़ का मामला सामने आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *