पंजाबः जिम मालिक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौ’त, देखें वीडियो

तरनतारन: जिले के थाना सदर पट्टी अंतर्गत गांव घरियाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जिम मालिक पर दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव करियाला जो करीब 8 साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद 7 माह पहले गांव पहुंचा था और जिम का कारोबार शुरू किया था। बीती रात करीब डेढ़ बजे 2 अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए और जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे तो रिवाल्वर से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शरीर में 5 गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी देते हुए मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *