प्रियंका ठाकुर बनी केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष 

खड्ड कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह


ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड में वर्ष 2023- 24 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य-अतिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाईl उन्होंने केंद्रीय छात्र परिषद के मनोनीत पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई l समारोह के दौरान प्रियंका ठाकुर ने केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष ,महक प्रीत कौर ने उप प्रधान, रिया कुमारी ने सचिन व कुलदीप चौधरी ने सह सचिव पद की शपथ ग्रहण की l इसके अलावा शिवानी ,श्रुति ,प्रियंका, सुनैना, मीनाक्षी ने कक्षा प्रतिनिधि, साक्षी और राजेश ने खेल प्रतिनिधि, प्रियंका और अदिति ने सांस्कृतिक गतिविधियां, गुरबख्श और संगम ने  एनएसएस लीडर, लवप्रीत कोमल ने रेंजर, व पुष्पेंद्र ने रोवर, अनुष्का व शैली ने क्लब सोसायटी के प्रतिनिधि पद की शपथ ग्रहण कीl महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने मनोनीत प्रतिनिधियों को बैचज लगाकर सम्मानित किया तथा नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों से कॉलेज के विकास में प्रबंधन का सहयोग करने का आह्वान किया l इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज, डॉक्टर आरती, प्रोफेसर राकेश, प्रोफेसर लखबीर, प्रोफेसर वरिंदर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *