पंजाब : प्रशासन ने पराली को आग लगाने के आरोप में नंबरदार को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

मोगा : धान की पराली को आग लगाने के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वही प्रशासन की और से जहां पराली को आग लगाने वाले किसानों पर करवाई भी की जा रही। वही ताजा मामला आया है जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव फतेहगढ़ कोरो टाना का। जहा गांव के ही नंबरदार जगसीर सिंह द्वारा अपने खेतों में पराली को आग लगाई गई थी।

जिसके बारे में धर्मकोट की एसडीएम चारू मीता ने इसकी रिपोर्ट बना कर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को दी। उन्होंने कार्रवाई करते हुए गांव के नंबरदार जगसीर सिंह को नम्बरदारी से सस्पेंड कर दिया है और आगे की कारवाई की जा रही है। इस मौके एसडीएम चारू मीता ने मीडिया द्वारा सभी किसानों से अपील की कि वह पराली को आग न लगाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *