जालंधरः इन 2 राज्यों में चुनावों को लेकर पुलिस फोर्स हुई रवाना 

जालंधर, ENS: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहे हैं। जिसके चलते चुनाव आयोग ने सुचारू ढंग से चुनाव करवाने के लिए पंजाब पुलिस फोर्स को वहां भेजने का निर्णय लिया है। पंजाब पुलिस फोर्स की 16 से 17 बटालियन के 1400 से 1500 पुलिस मुलाजिमों की एक स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के लिए आज सुबह जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जिसमें 2 कमांडेंट 4 एसपी रैंक के अधिकारी और कई डीएसपी रैंक के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स का नेतृत्व करेंगे। इस फोर्स में महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या भी ज्यादा है।जालंधर पीएपी सहित पंजाब के कई जिलों से पुलिस फोर्स की बटालियन की टुकड़ियां बीती रात से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो गई थी। लेकिन स्पेशल ट्रेन आने में देरी के चलते पुलिस फोर्स को काफी इंतजार करना पड़ा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस फोर्स की स्पेशल ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से चलकर मध्य प्रदेश के भोपाल को जाएगी। वहां से अलग-अलग बटालियन की फोर्स को चुनाव स्थल पर भेजा जाएगा। ट्रेन की कुल 16 से 18 बोगियां है जिसमें महिला पुलिस मुलाजिम और पुरुष पुलिस मुलाजिम को अलग अलग बोगियां दी गई है। जबकि महिला पुलिस अधिकारी और पुरुष पुलिस अधिकारी के लिए दो ऐसी बोगिया दी गई है। इस बार पंजाब पुलिस के कंधों पर चुनाव शांतिपूर्वक करवाने का भार सोपा गया है। आपको बता दें की सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस मुलाजिम इस बार अपनी दीपावली चुनाव स्थल पर ही मना पाएंगे,वही परिवारिक सद्स्यों से दूर रहना उनके लिए एक मजबूर कड़ी है। वही दीपावली के त्यौहार से पहले पंजाब पुलिस को अपनी जिम्मेदारी का एहसास बखूबी है। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है की पहली बार महिला पुलिस फोर्स को किसी और राज्य में चुनाव करवाने के लिए भेजा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *