Punjab News: सीनियर महिला कांस्टेबल की Thar से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में तस्करों को काबू किया जा रहा है। वहीं इस मुहिम के दौरान एक अजब मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस की वर्दी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। दरअसल, पुलिस ने जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल हेरोइन मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी थार गाड़ी से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

महिला को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। विवादों में रहने वाली महिला कांस्टेबल की पहचान अमनदीप कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी चक्क फतेह के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी-1 के डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि उनकी टीम और एनडीएफ के द्वारा सांझे ऑपरेशन में बादल रोड के नज़दीक एक नाका लगाया गया था।

जहां एक थार गाड़ी को रोका गया, जिसे एक महिला चला रही थी। थार गाड़ी नंबर PB 05 AQ 7720 की तलाशी लेने पर गाड़ी से हेरोइन बरामद हुई। काबू की गई महिला पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के पद मानसा में तैनात है। जिसके टेंपरेरी ड्यूटी बठिंडा पुलिस लाइन में लगी हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि पुलिस रिमांड हासिल किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *