जालंधरः युवक पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियार से किया हमला

जालंधर, ENS: शहर में आए दिन क्राइम की वारदातों के ग्राफ में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात गढ़ा इलाके में चिकन की दुकान पर बैठे युवक पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावारों ने पिस्तौल के बल पर युवक को किडनैप कर उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार अमन फतेह गैंग से संबंधित है।

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को गढ़ा में स्थित एसजीएल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित की पहचान नवनीत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए नवीन ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गत रात खा-पी रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आए जिन्होंने पिस्टल दिखा उसे आने साथ जाने को कहा। करीब 3 युवकों के पास पिस्टल थे और बाकी तेजधार हथियार से लैस थे। पीड़ित के अनुसार उक्त हमलावार अमन फतेह गैंग के काली और उसके साथी थे। 

धमकियां देते हुए आरोपी नवनीत को उठा कर कुछ दूरी पर ले गए और जहां उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नवनीत के दोस्त ने ही दूसरे पक्ष को उसकी लोकेशन बताई थी। कहा जा रहा है उक्त हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस हमले को लेकर थाना 7 की पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। जल्द ही पुलिस इस घटना को लेकर खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *