पंजाबः पराली जलाने के मामले प्रशासन का सख्त एक्शन, 11 के खिलाफ मामला दर्ज

फरीदकोटः पंजाब में पराली के मामलो को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार के द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरीदकोट में सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगातार पराली ना जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के बावजूद किसानों द्वारा पराली को आग लगाने के चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिसके तहत जिले भर में पुलिस द्वारा 11 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं। एक ही दिन में इस तरह की यह बड़ी कार्रवाई है। उल्लेखनीय है कि पराली जलाने के बढ़ते हुए मामले को लेकर जहां सरकार और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इन मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की बात की थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *