नंगल कलां स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर हाउस रहा प्रथम

ऊना/ सुशील पंडित: आज राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में दिवाली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता और दिया मेकिंग प्रतियोगिता कारवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम स्थान पर, भगत हाउस द्वितीय स्थान पर तथा पटेल और गांधी हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश खान और शिवांगी प्रथम स्थान पर, तनु और परलीन द्वितीय स्थान पर तथा कोमलऔर संध्या वर्मा तृतीय स्थान पर रही। दिया मेकिंग प्रतियोगिता अंजली प्रथम स्थान पर, रवि कुमार दितीय स्थान पर और वंशिका तृतीय स्थान पर रही इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को दिवाली के महत्व के बारे में बताया और दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी गुप्ता, स्टाफ सदस्यों में संदीप राणा, रजनी शर्मा, गगन कौंडल, मोनिका जैन, साधना, सतवंत कौर, अरुण पाठक, अनवर खान, गुरदीप सिंह, सुनील कुमार, आशा देवी, मनोज देवी, शिवानी, अभिलाशा, सीमा, रीतिका, पूजा समेत अन्य सदस्य मौजुद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *