मोहालीः चंडीगढ़ से सटे मोहाली से पंजाब स्टेट ऑपरेशन सेल ने 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 विदेशी हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि काबू किए गए तीनों आरोपी मोहाली में किसी व्यक्ति की हत्या करने आए थे। विदेश में बैठे गैंगस्टरों की तरफ से इन्हें टारगेट दिया गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी मोहाली आए थे और रेकी करके गए थे। तीनों ही आरोपी पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Leave a Reply