बड़ी खबरः सुक्खा काहलवां का हत्यारा गैंगस्टर दलेर कोटिया गिरफ्तार

नई दिल्लीः अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुक्खा काहलवां के हत्यारे गैंगस्टर दलेर कोटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दलेर कोटिया को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर दलेर कोटिया बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है। 

पुलिस हिरासत के दौरान विक्की गौंडर ने दलेर कोटिया के साथ मिलकर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच काफी समय से गैंगवार चल रही थी। बताया जाता है कि 2010 में सुक्खा काहलवां ने विक्की गौंडर के दोस्त लवली बाबा की हत्या कर दी थी और विक्की गौंडर ने सुक्खा काहलवां की हत्या कर अपने दोस्त की मौत का बदला लिया था। 26 जनवरी 2018 को विक्की गौंडर को उसके दो साथियों प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत के साथ मुठभेड़ में मार गिराया था।

लेकिन विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद भी गैंगवार नहीं रुकी। विक्की के साथी गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ ​​राणा खंडवालिया की हत्या की गई थी। जिसकी जिम्मेदारी विरोधी गैंग के जसदीप सिंह उर्फ ​​भगवान पुरिया ने ली थी, जो अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सरगना है। इसके बाद दलेर कोटिया अपने विरोधी गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया और लॉरेंस बिश्नोई को अपना दुश्मन मानता है। बताया जा रहा हैकि दलेर ने उन दोनों को मारने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *