पंजाब : पराली जलाने को लेकर पुलिस और प्रशासन हुआ सख्त, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : पराली को आग लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जहा फिरोजपुर में पुलिस और प्रशासन खेतों में उतर कर कही किसी गांव के खेत में किसान की तरफ से पराली को आग लगाई जा रही है। वहां पर पुलिस और प्रशासन आग बुझाते हुए नजर आ रहे है। जो किसान पराली को आग लगा रहे है उन पर मामलें दर्ज किए जा रहे।

पराली जलाने पर पुलिस ने 24 मामलें दर्ज किए है। वही एसपीडी रणधीर कुमार ने जानकारी दी की फिरोजपुर में पराली जलाने पर पुलिस ने 24 मामलें दर्ज किए है। उन्होंने कहा की डिप्टी कमिश्नर के पराली ना जलाने के आदेश है और अभी भी कई जगह पर पराली जलाई जा रही है। जिसको लेकर मामलें दर्ज किए गए। एसपीडी रणधीर कुमार ने किसानों से पराली ना जलाने के लिए अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *