जालंधरः शेखा बाजार में कारोबारी के घर में लगी भीषण आग

जालंधर, ENS: दिवाली में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं देर रात शेखा बाजार से सटे उच्च बागवान मोहल्ला के रहने वाले भंडारी परिवार के घर में आग लगने का मामला सामने आया है। भंडारी परिवार का (आर्टिफिशियल ज्वेलरी) मनिहारी का काम है। उक्त कारोबारी के घर के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इस घटना के बाद सभी पारिवारिक सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार घटना के बारे में उन्हें सूचना मिली थी, जिसके कुछ समय पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घना बाजार होने के कारण दमकल विभाग के अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह बाजार के अंदर तक पहुंच कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी जसवंत सिंह के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है। वहीं, क्राइम सीन से कुछ इनवर्टर की बैटरी अभी बरामद की है। जो की बुरी तरह से जल चुकी थी। जिससे आभास हो रहा है कि उन्हें में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *