जालंधरः इस इलाके में दुकान में लगी भीषण आग

जालंधर, ENS: कैंट में स्थित आजाद सब्जी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अनाज मंडी के समीप एक दुकान पर भयानक आग लग गई। आग लगने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत लोगों ने दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।

बता दें कि जिस दुकान पर आग लगी है वह दुकान कैंट बोर्ड ने किराए पर दे रखी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। इस घटना में किसी भी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि दुकान के बाहर पटाखे आदि की दुकानें भी लगी हुई थी। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *