दीपावली पर अस्पताल अलर्ट, बेड किए गए आरक्षित, जाने मामला

नई दिल्ली :  दीपावली पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए शहर के अस्पताल सतर्क हो गए हैं। मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित करने के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड पर भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी में जरूरी दवाइयों का स्टॉक पूरा कर लिया गया। ड्यूटी चार्ट भी तैयार है। जिससे डॉक्टरों और स्टॉफ की जिम्मेदारी तय होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.  ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 24 घंटे इमरजेंसी हेल्पलाइन पर लोग इलाज से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। दरअसल दीपावली पर आतिशबाजी और झालर लगाने के दौरान झुलसने के मामले बढ़ते हैं। इसके अलावा फूड प्वाइजनिंग के भी केस आते हैं।

त्योहार के समय ऐसे मरीजों के इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए राजधानी के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों के अलावा सीएचसी पीएचसी में भी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। इसमें जनरल सर्जन, नेत्र, ईएनटी समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। दिवाली व उसके एक दिन बाद नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ा दी गई है। ताकि मरीजों का दबाव बढ़ने पर इलाज मुहैया कराने में अड़चन न आए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *